मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में सरकारी कर्मचारी
रायपुर। महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। इसके लिए ब्लाक और जिला स्तर पर कर्मचारी संगठनों की बैठकों का क्रम चल रहा है। कर्मचारी राज्य सरकार पर वचनभंग करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा भी कह रही है कि कर्मचारियों के साथ चुनाव में किए बड़े-बड़े वादों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार डीए और एचआर की मांग में उन्हें फंसाए रखना चाहती है। वहीं, कांग्रेस सरकार को कर्मचारी हितैषी बता रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.