ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर कराचीखाना के सेंट्रल बैंक के लॉकर में दो किलो सोना, चांदी और हीरे समेत 1.25 करोड़ के रखे थे जेवरात

कानपुर: बिस्कुट कारोबारी रमेश खन्ना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से गायब हुए सवा करोड़ के जेवरात।आपने आज तक बैंक लॉकर से जेवरात गायब होने का मामला सुना होगा। लेकिन कानपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की करांचीखाना ब्रांच में एक लॉकर ही गायब हो गया है। बैंक लॉकर में संबंधित नंबर का लॉकर ही नहीं है। कारोबारी ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीसीपी ईस्ट को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बतां दें कि यह वहीं बैंक है जहां पर 11 बैंक लॉकरों को काटकर करोड़ों का माल चोरी कर लिया गया था। खुलासा होने पर बैंक मैनेजर और शाखा प्रबंधक समेत अन्य को जेल भेजा गया था।तिलक नगर निवासी बुजुर्ग बिस्कुट कारोबारी रमेश खन्ना ने बताया की उनका और उनकी दादी स्व.देवकी ज्वाइंट अकाउंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कराचीखाना शाखा कानपुर में है। साथ में बैंक का लॉकर भी ले रखा है। बैंक ने लॉकर का नंबर 391-बी एलॉट किया था। यह लॉकर लगभग 45 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। रमेश खन्ना का दावा है कि लॉकर में करीब 1.900 किलो सोना, 600 ग्राम चांदी व लगभग 6 कैरेट डायमंड था। जिसकी मौजूदा समय में कीमत सवा करोड़ रुपए बताई है। कारोबारी ने बताया कि इससे पहले 11 लॉकर काटने का मामला आया था तो वह भी जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान उनका लॉकर ही नहीं मिला। करीब दो महीने से वह बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता के साथ उन्होंने डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार को तहरीर दी है।डीसीपी ईस्ट ने बताया कि शुक्रवार को मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। थाना प्रभारी की अध्यक्षता में कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।बैंक मैनेजर और लॉकर इंचार्ज ने डाला था डाकाडीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि इससे पहले इसी बैंक के 11 लॉकरों को काटकर करोड़ों के जेवरात गायब किया गया था। मामले में शाखा प्रबंधक और लॉकर इंचार्ज समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जांच के दौरान लॉकर से उड़ाया गया जेवरात भी बरामद हुआ था। अब लॉकर गायब होने के बाद पुलिस ने फिर से जांच शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.