2 महीने पहले दोनों हुए थे गायब, पुलिस ने लड़की को भी बरामद किया
चंदौली: चंदौली के सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पीड़ित युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दो माह से गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस दे रही थी लगातार दबिशजानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का दो माह पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर निवासी हैदर उर्फ गोलू ने युवती का अपहरण किया। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करते हुए पुलिस लगातार दबिश देने लगी। पुलिस के दबिश की सूचना होने के चलते आरोपी हर बार चकमा देकर निकल जाता था।आरोपी को किया गया गिरफ्तारपुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को आरोपी मझवार रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस के अफसर सक्रिय हो गए। निरीक्षक अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल रूप नरायन सिंह और कांस्टेबल अर्चना यादव ने आरोपी को स्टेशन के सामने से दबोच लिया। आरोपी के साथ मौजूद युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया, आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी करके विधिक प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.