ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कीटनाशक डालने के बाद फसल खराब होने के सदमे में लगाई थी खुद को आग

सागर। थाना परिसर में लगाई थी खुद को आग।सागर के बंडा थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले किसान की इलाज के दौरान शुक्रवार को भोपाल में मौत हो गई। घटनाक्रम में किसान आग की चपेट में आने से 25 प्रतिशत झुलसा था। उसे पहले बंडा स्वास्थ्य केंद्र और फिर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति बिगड़ने पर किसान शीतल रजक निवासी चौका को भोपाल रैफर किया गया। भोपाल में उपचार के दौरान शुक्रवार को किसान शीतल ने दमतोड़ दिया। किसान की मौत के बाद ग्राम चौका में रोष व्याप्त है। मामले में ग्राम में पुलिस बल तैनात किया गया है। बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि किसान की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई है। मामले में जांच की जा रही है।दरअसल, किसान शीतल कुमार रजक उम्र 45 साल निवासी चौका ने 9 अगस्त को बंडा थाना परिसर में खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। पत्नी निशा रजक और बेटे ने पुलिस जवानों की मदद से आग बुझाकर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया था। किसान का आरोप था कि उसने शंकर खाद बीज भंडार से कीटनाशक दवा खरीदी थी। खेत में लगी सोयाबीन की फसल में इल्ली और खरपतवार होने पर कीटनाशक दवा फसल में डाली। लेकिन दूसरे दिन फसल सूखने लगी और पीली पड़ गई। मामले में किसान ने 8 अगस्त को बंडा थाने में शिकायत की थी। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर किसान शीतल ने दूसरे दिन 9 अगस्त को थाना परिसर में खुद को आग लगा ली थी। घटनाक्रम के एक दिन पहले किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास भी किया था। लेकिन परिवार के लोगों ने बचा लिया था। मामले में एसडीओपी बंडा जांच कर रहे हैं।बंडा विधायक ने कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस विधायक ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांगकिसान शीतल रजक की मौत पर बंडा विधानसभा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौका निवासी किसान शीतल रजक की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उन्हें अपने चरणों में जगह दें और परिवार को इतना बड़ा दुख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि किसान के परिवार को सहायता राशि दी जाए। शंकर खाद बीज भंडार दुकानदार द्वारा दी गई दवाई की जांच कर दुकानदार पर मामला दर्ज कर लाइसेंस निरस्त किया जाए। संबंधित लापरवाह पुलिस वालों पर तत्काल कार्रवाई कर हटाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.