ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मऊआइमा में अधिवक्ता सहित चार घायल, 6 के खिलाफ FIR

प्रयागराज: ये तस्वीर घायल अधिवक्ता कलामउद्दीन की है, जिसका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रयागराज के मऊआइमा में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक अधिवक्ता सहित चार घायल हुए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की ओर से दी गई तहररी के आधार पर आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी है।अधिवक्ता को बाए हाथ में लगी गोलीमऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी अधिवक्ता कलामउद्दीन , आमिर ,इजहार ,जयफी सभी गांव में मुन्ना के यहां फातेहा में गए थे। आरोप है कि जब सभी वापस घर आ रहे थे तभी गांव के वसीम उर्फ गब्बर ने षडयंत्र करके सभी को रोक लिया। आरोप है कि इतने में विपक्षी एक राय होकर मोहम्मद आमिर ,मोहम्मद इजहार ,अधिवक्ता कलाम उद्दीन ,जयफी को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे, जब सभी घायल हो कर जमीन पर गिर पडे़। अधिवक्ता अधिवक्ता कलामउद्दीन वहां से भागने लगे तो उन पर गोली चला दी गई। गोली अधिवक्ता कलाम उद्दीन 34 वर्ष पुत्र निजाम उद्दीन के बायें हाथ के बाह में में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मऊआइमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का प्रारम्भिक उपचार करके एसआरएन में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के वसीम उर्फ गब्बर पुत्र सलीमउद्दीन, लल्लू उर्फ अब्दुल महबूब पुत्र गफ्फार, मोहम्मद शादाब व जैश सिद्दीकी पुत्रगण अब्दुल महबूब , इरफान व इमरान पुत्रगण कलीम उद्दीन उर्फ मुन्ने के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.