अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्रों ने खेली कबड्डी, विजेता टीम सम्मानित
मऊ: मऊ में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं युवा अधिकारी राशि मिश्रा। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में हलधरपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारी राशि मिश्रा ने बताया कि यह युवाओं की आवाज, कार्यों और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का एक मौका है।युवाओं को देश दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। देश-दुनिया के विकास में उनकी रुचि होनी चाहिए। ताकि वह समाज के लिए आवाज उठा सकें और विकास की दिशा में कार्य कर सकें।आजादी में गुमनाम शहीदों का भी योगदानओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि आजादी की लड़ाई में गुमनाम शहीदों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। युवा पीढ़ी उनके योगदान को भूल न जाए, इसलिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से हलधरपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।मऊ में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कबड्डी खेलते खिलाड़ी।युवा स्वयंसेवक ने दर्शकों का जताया आभारकार्यक्रम के आयोजक रतनपुरा विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। खेल को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ग-2022 की वैश्विक थीम सभी आयु वर्ग के लिए एक दुनिया बनाने का सबसे उपयुक्त माध्यम बताया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.