ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फरमानी नाज का गाना ‘हर हर शंभु’ यूट्यूब से हटाया गया

हर हर शंभु गाना गाकर सबका दिल जीतने वालीं फरमानी नाज का इस गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें कि फरमानी ने जब ये गाना गाया तो कई ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि इस बीच उनका गाना खूब वायरल हो रहा था। लेकिन अब फरमानी और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, फरमानी का गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो जानकर तो उनके फैंस निराश हो जाएंगे। वहीं हो सकता है कि अभी फरमानी को और ट्रोलिंग का सामना करना पड़े।दरअसल, इस गाने को हटाए जाने की वजह है कि ये गाना कॉपी किया हुआ था और इसमे रियल सिंगर्स और मेकर्स को क्रेडिट नहीं दिया गया। यूट्यूब ने इस गाने के राइटर जीतू शर्मा के कॉपीराइट के विरोध के बाद इसे हटाया है।जीतू शर्मा का कहना है कि इस गाने के लिरिक्स उन्होंने लिखे हैं। जीतू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें फरमानी नाज के ‘हर हर शंभू’ गाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें इस गाने का क्रेडिट मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस गाने को लिखने में मेहनत की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने के ओरिजिनल कॉपी राइट्स उनके पास ही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.