ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, बहनों ने मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी

औरंगाबाद। रक्षाबंधन किसी मजहब या संप्रदाय का नहीं बल्कि भाई-बहन की मोहब्बत का बंधन है, जिसमें खून के नहीं बल्कि रिश्तों के बंधन ज्यादा मायने रखते हैं। भाई-बहन के प्यार का बंधन है ही इतना खास जो न धर्म देखता है न जाति। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये पूरी तरह से हिंदुस्तानी रक्षाबंधन हैं, जहां पर हिंदू बहनें मुस्लिम भाईयों को राखी बांध कर पैगाम देती हैं कि अभी फिजा में इंसानियत और अमन बाकी है, जिसे कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम बांटकर असली हिंदुस्तान को बांटना चाहते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर हिंदू बहनों से मुस्लिम भाई मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान को राखी बांधी। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताया। मौके पर सल्लू खान ने बहनों के जीवन भर सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कहा कि ये तो हमारे मुल्क है जो आपको एक दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों में देखने को मिल जाती है। बहन अनिका मेहता, रूपा आफिया सहित ने कहा कि ये हम भाई बहनों का प्यार है। आज मुझे बेहद खुशी हो रही है जहां लोग सांप्रदायिकता की बातें करते हैं ऐसे में हम सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं। कहा कि ये त्योहार है ही ऐसा, जिसमें मजहब की दीवारें टूट जाती हैं। सल्लू खान मेरे भाई हैं, जिन्हें मैं ये राखी बांधती हूं। ये रक्षाबंधन सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी मना रहे हैं। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिनके रिश्ते भले ही खून के न हो लेकिन इंसानियत और मुहब्बत के रिश्तों की डोर को राखी के बंधन से ऐसे बांधे रखा है जिसकी दुहाई हर कोई देता है। इस मौके पर पिंटू गुप्ता, मो. इबरार अन्ना खान, टिक्का खान, सुशील कुमार, विकास कुमार सहित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.