ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीसीएम ट्रक सहित 500 लीटर स्प्रिट पुलिस ने किया बरामद

जयसिंहपुर मंगनुआ में छापेमारी कर किया बरामद। डीसीएम ट्रक का चालक व खलासी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज, कारोबारी सहित आधा दर्जन आरोपित

मोतीहारी : तुरकौलिया।पुलिस ने वाहन जांच के दौरान डीसीएम ट्रक से करीब 500 लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त किया है। साथ ही ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देख तीन शराब तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार चालक महाराष्ट्र पालघर जिले के नाला सुमरा का मोहम्मद तारिक शेख व खलासी यूपी आजमगढ़ जिले के देवगांव निवासी शमशाद शेख हैं। मामलें में पुलिस ने चालक, खलासी, ट्रक मालिक सहित आधा दर्जन को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डीसीएम ट्रक के पीछे ढाला में शराब छिपाकर कुछ तस्कर गायघाट की तरफ से जयसिंहपुर मंगनुआ ला रहा हैं। सूचना पर जयसिंहपुर मंगनुआ पहुंच आने जाने वाले वाहनों की जांच करने लगे। इसीबीच उक्त ट्रक गांव के तरफ आ रहा था। पुलिस बल को देख ट्रक रोककर चालक व उपचालक भागने लगे। जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान ट्रक के ढाला में रखा हुआ 40 लीटर के 12 गैलेन जब्त किया गया। साथ ही दो मोबाईल भी जब्त किया गया। वही पूछताछ में चालक ने बताया कि भागने वाले तस्कर जयसिंहपुर करामवा का जितेंद्र यादव, निमुइया का चंदन साह व हारिसिद्ध उज्जैन लोहियार के ब्रजेश यादव थे। तीनो पूर्व में भी उसके गाड़ी से स्प्रिट मंगवाया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गिरफ्तार चालक व खलासी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि ट्रक मालिक व फरार तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.