ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया कप से बाहर हो सकते हैं शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान किया था। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी रखा गया था। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले वह चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में घुटने में चोट लगी थी। वह अब तक अनफिट हैं। वहीं, एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ दुबई में 28 अगस्त को करेगी।हालांकि, शाहीन पाकिस्तान टीम के साथ नीदरलैंड दौरे पर जा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा था कि टीम डॉक्टर और फीजियो तेज गेंदबाज का ख्याल रख रहे हैं और उनके खेलने या ना खेलने पर टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला लेगा। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपनी राय रखी है और बताया है कि भारत के खिलाफ या एशिया कप में शाहीन का न होना पाकिस्तान के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.