ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विज्ञापन में छापे सिरसा-जींद-हिसार एसपी के मोबाइल नंबर; लोग बोले- मत्स्य पालन का ऋण चाहिए

हिसार: हरियाणा में हिसार रेंज रेंज के आईजी और 3 जिलों के एसपी सुबह से अजीबो गरीब स्थिति का सामना कर रहे हैं। चारों पुलिस अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबरों पर लोग सुबह से लोन के लिए फोन कर रहे हैं। कोई 15 लाख तो कोई 25 हजार रुपए का ऋण मांग रहा है। एसपी और स्टाफ समझा कर थक गए हैं कि ये लोन देने वाली कंपनी के नंबर नहीं, बल्कि पुलिस अफसरों के हैं। इस स्थिति के पीछे का कारण एक नेशनल न्यूज पेपर में छपा लोन प्रदाता कंपनी का एक विज्ञापन है। इसमें ही आईजी और 3 एसपी के नंबर छाप दिए गए। पुलिस अब पूरी प्रकरण में जांच की बात कह रही है।15 अगस्त की तैयारी में लगे पुलिस अफसर परेशान15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को लेकर हिसार के आईजी से लेकर एसपी तक सभी ड्यूटी और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। हिसार, जींद और सिरसा के एसपी शनिवार जब स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल की तैयारी में लगे थे तो अचानक आनी शुरू हुई कॉल ने उनको सकते में ला दिया। हरियाणा और बाहरी राज्यों से लोग उनके नंबरों पर कॉल कर ऋण को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। आरंभ में तो अधिकारी इसे शरारती तत्वों की शरारत मान कर चल रहे थे, लेकिन जब एकाएक कॉल्स की संख्या बढ़ी तो परेशान हो गए। फोन करने वाले लोगों से कुछ पूछे तो वे पुलिस के बोलने की बात सुन फोन काट दे रहे थे।सिरसा SP की परेशानीसिरसा एसपी अर्पित जैन ने बताया कि शनिवार सुबह से उनके पास 25 कॉल आ चुकी हैं। कॉल करने वाले लोग फोन करके लोन की जानकारी ले रहे हैं। सुबह पहले एक ने मत्सय पालन के लिए कॉल की तो मैं यह सुनकर हैरान हो गया। इसके बाद मैंने उसे मजाक में कहा कि भाई जीव हत्या करना पाप है। फिर उसे बताया कि यह सिरसा एसपी का नंबर है। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन करके कहा कि 15 लाख रुपए का लोन चाहिए। तो उसे प्यार से समझाया कि भाई 1500 का ही लोन दे सकते हैं। इसके बाद उसे बताया कि यह सिरसा एसपी का सरकारी नंबर है। तब उसने फोन काट दिया।आईजी और 2 अन्य एसपी को भी ऐसे ही फोनये समस्या केवल सिरसा के एसपी की नहीं है, बल्कि जींद और हिसार के एसपी के साथ आईजी स्टाफ भी इसका सामना कर रहा है। वहां भी लोन के लिए अलग अलग लोगों के सुबह से ही फोन आ रहे हैं। एसपी सिरसा अर्पित जैन ने कहा कि हम इस बात की जांच करवाएंगे कि हमारे सरकारी नंबर विज्ञापन में कैसे प्रकाशित हुआ। वहीं हिसार एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी सुबह से लोन के कॉल आ रहे हैं। लोगों को बार- बार समझा रहे हैं। हमने अखबार को नोटिस जारी किया है।इस विज्ञापन से खड़ा हुआ बखेड़ासत्यम फाइनेंस कंपनी का एक विज्ञापन शनिवार को एक नेशनल न्यूज पेपर में प्रकाशित हुआ है। बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन में पूछताछ के लिए जो मोबाइल नंबर प्रकाशित हुए हैं, वे आईजी हिसार, जींद एसपी, सिरसा एसपी और हिसार एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर हैं। कंपनी में गरीब योजना के अंतर्गत मार्क शीट लोन, संपत्ति लोन, व्यवसाय लोन, मछली पालन लोन और भूमि पर लोन का ऑफर किया है। छापा गया है कि लोन लें, कम किश्तों में, कम ब्याज में। इसके बाद सभी एसपी के नंबर अंकित किए गए। अब यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये पुलिस एसपी के नंबर विज्ञापन में कैसे छप गए। यह शरारत है या फिर कोई मिस्टेक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.