ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कारोबारियों के भंडार पर निगरानी रखें

जुलाई के दूसरे हफ्ते से लगातार बढ़ रही अरहर दाल की कीमतों पर केंद्र सरकार ने राज्यों को सलाह दी है। इसने कहा, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करें कि कारोबारी और भंडारण करने वाले अपनी क्षमता का खुलासा करें। फिलहाल केंद्र सरकार के पास 38 लाख टन दाल का बफर स्टॉक है। शुक्रवार को उपभोक्ता मंत्रालय ने कहा, सभी राज्य साप्ताहिक आधार पर आंकड़ों को वेबसाइट पर अपलोड करें। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबर है कि स्टॉकिस्ट और व्यापारियों का कुछ वर्ग कीमतों को बढ़ाने के लिए दाल की कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में खरीफ की बुवाई में धीमी प्रगति के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह से अरहर की दाल में तेजी आ रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई को दाल की कीमत 102.89 रुपये किलो थी। शुक्रवार को यह 108.57 रुपये पर पहुंच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.