ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई एसयूवी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बीच हाईवे पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में बीती रात एक एसयूवी खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एसयूवी सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई।महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर हुआ। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना स्थल साओली थाना क्षेत्र में आता है। मृतकों में गढ़चिरौली जिले में एक डीजे जॉकी पंकज बागडे शामिल है। वह अपने दोस्त अनूप ताडुलवार के साथ डीजे सामग्री खरीदने के लिए चंद्रपुर गए थे।साओली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने बताया कि एसयूवी में ताडुलवार की पत्नी, साला और एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। सामान खरीदने के बाद वापसी के दौरान हादसे के शिकार हो गए। चालक ने सड़क के बीच में बैठी एक गाय को बचाने की कोशिश करते हुए एसयूवी पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.