होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली
आगरा | आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्राओं की धूम है। सरकारी विभागों के साथ ही राजनीतिक दल और संगठन भी तिरंगा यात्राएं व वाहन रैलियां निकालकर अमृत महोत्सव का जश्न मना रहे हैं। ताजनगरी में शनिवार को होमगार्ड के जवानों ने एमजी रोड पर तिरंगा रैली निकाली। होमगार्ड के जवान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली के दौरान एमजी रोड पर एक तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। तिरंगा रैली के समापन के बाद यातायात सुचारू हुआ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.