ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सभी से तिरंगा फहराने की अपील, अखिलेश यादव ने कन्नौज से की थी तिरंगा यात्रा की शुरूआत

बाराबंकी: बाराबंकी शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी युवजन सभा ने सदस्यता अभियान चलाया। पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने शनिवार को समाजवादी की प्रारंभिक सदस्यता सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने ग्रहण कराई।09 से 15 तक तिरंगा फहराने का किया आह्वानइस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सदस्यता अभियान में जिस तेजी से युवा आगे बढ़कर हिस्सा ले रहा है। इससे लगता है कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी बेहतर परिणाम लाएगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 09 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने के निर्देशइस लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव घर घर सदस्यता अभियान और तिरंगा फहराने का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर जारी रखें। इसी क्रम में मसौली चराहे पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी के द्वारा आयोजित तिरंगा वितरण और सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी प्रधानों को और सपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई और राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सभी देश वासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू,हिमांशु यादव, हशमत अली गुड्डू,आशीष सिंह आर्यन,शकील सिद्दीकी,अशोक यादव, हफीज वारिस, असगर अली,राममूर्ति यादव,विजय कुमार, विकास यादव,अरमान राहुल,रहमत अली, ताज बाबा राइन,संतोष रावत,शिवकुमार यादव,दीपक यादव,सोनू यादव,आसमान सिंह,अंकित सिंह, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.