ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घरौंडा में 15 को होगा यात्रा का समापन, बोले BJP देश को तोड़ने का कर रही काम

करनाल: यात्रा से पहले मंच पर विराजमान कांग्रेस नेता।शनिवार को हरियाणा के करनाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेस कमेटी के आह्वान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो करनाल में निकाली गई। इस यात्रा में कांग्रेस के कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष लहरी सिंह, तरलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद रहे, यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा बीजेपी देश को हमेशा तोड़ने का काम करती है। कांग्रेस यात्रा के माध्यम से भारत को जोड़ने का काम कर रही है।करनाल में यात्रा में हिस्सा लेते कांग्रेस नेता।मुख्यमंत्री के निवास की पुलिस ने की घेरा बंदीवहीं जब दोपहर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंची तो पुलिस ने मुख्यमंत्री के प्रेम नगर स्थित आवास की घेरा बंदी कर दी। मुख्यमंत्री के निवास की तरफ जाने वाले रास्ते को ब्लाक कर दिया।जिला अध्यक्ष लहरी सिंह।देश की आजादी में कांग्रेस का रहा बहुत बड़ा योगदानकांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके जिलाध्यक्ष लहरी ने कहा आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में यहां आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुए हैं, यात्रा का उद्देश्य सिर्फ भारत को जोड़ने का है, कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा जोड़ने का रहा है, देश की आजादी में भी कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है, पार्टी के कई नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया, आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यात्रा के माध्यम से संकल्प लेते हैं और भारत एकता और अखंडता के लिए हमेशा तैयार रहेगे।पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा।भारत के लिए गर्व की बात: कुलदीप शर्मापूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कहा भारत के लिए बहुत गर्व की बात है, आजादी गौरव यात्रा जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई है। मोदी सरकार ने लोगो को मंहगाई के इस दौर में जहां लाकर खड़ा कर दिया है जिसे लोगो का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दिनों करनाल में डिपो संचालक द्वारा जो तिरंगा 20 रुपए में दिया जा रहा था। उसमें मामले की जांच करनी चाहिए। वहीं तिरंगे के नाम राजनीति नहीं करना चाहते। लेकिन सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरती रहेगी।जिला संयोजक तरलोचन सिंह।कार्यकर्ताओं में उत्साह : तरलोचन सिंहपार्टी जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मना रहा है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा झंडा लगाने का अभियान चला हुआ है। वही कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। हरियाणा के करनाल में भी आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मानव सेवा संघ से पैदल यात्रा की शुरुआत की गई, यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.