ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक ही युवक से थे दोनों के प्रेम सम्बन्ध, बदनामी के डर से प्रेमी के कहने पर कुएं में कूदी थी, आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा: लावाघोघरी के सोनपठार में सामूहिक आत्महत्या करने वाली देवरानी जेठानी के प्रेम संबंध एक ही युवक से थे, जिसके कारण उन्होंने मौत का रास्ता चुना। लेकिन आत्महत्या करने के पूर्व दोनों इस युवक के साथ घर से भाग गई थी और दो दिनों तक जंगल में छिपी रही, इसके बाद प्रेमी ने सामूहिक आत्महत्या की कहानी रची और खुद पानी से निकलकर घर भाग गया था।पुलिस की पड़ताल के बाद पूरी कहानी सामने आ गई है, जिसके बाद इस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि लावाघोघरी के सोनपठार निवासी 30 वर्षीय श्रीमति सुशीला पति हरेश कोराची और उसकी देवरानी 27 वर्षीय श्यामबती पति नरेश कोराची का शव गत मंगलवार के दिन परासिया – बैतूल मार्ग पर ग्राम सोनपठार निवासी हरिराम सरेयाम के खेत में बने कुंए में उतराते हुए मिला था।सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बुधवार के दिन जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा लिया था ।पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतिका का संबंध गांव में रहने वाले स्वामी पिता मुन्नालाल परतेती के साथ थे, इसके बाद जेठानी के , संबंध भी बन गए।ये बात देवर को पता लग गई थी और उसके माध्यम से दोनों के पतियों को। बात बिगड़ते देख दोनों महिलाएं रविवार के दिन स्वामी के साथ भागकर मैनीखापा के जंगल में गई और दो दिनों बाद कुंए में तीनों कूद गए।इस दौरान स्वामी पानी से तैरतकर निकल गया, जबकि दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इस खुलासे के बाद स्वामी पिता मुन्नालाल परतेती के खिलाफ धारा 306 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.