ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा की तिरंगा यात्रा से दस गुना लंबी होगी कांग्रेस की ‘आजादी गौरव पदयात्रा’

इंदौर: रविवार को शहर की पांच विधानसभाओं में 9 घंटे तक चलेगा आयोजन11 किमी लंबे इलाके को करेंगे कवरआजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत इंदौर में कांग्रेस पार्टी भाजपा से 10 गुना लंबी आजादी की गौरव पदयात्रा निकालने जा रही है। रविवार सुबह ये यात्रा किला मैदान पर झांसी की रानी प्रतिमा स्थल से शुरू होगी। जो शहर की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। गीता भवन स्थित अंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर इस यात्रा का समापन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 8 से 9 घंटे ये यात्रा शहर की सड़कों पर रहेगी। दरअसल, इंदौर में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की तिरंगा यात्रा निकली थी। इस यात्रा का रुट करीब डेढ़ किमी का था। अब कांग्रेस आजादी की गौरव पदयात्रा निकालने जा रही है। ये यात्रा 11 किमी की रहेगी, जिसमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।भाजपा से 10 गुना लंबी होगी यात्राकांग्रेस की इस पदयात्रा की बात करें तो ये भाजपा की तिरंगा यात्रा से दस गुना लंबी होगी। यानी कांग्रेस की ये यात्रा 11 किमी की रहेगी। इस यात्रा को मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। साथ ही वे मुख्य अतिथि के रूप में इस यात्रा में शामिल भी होंगे।यह रहेगा यात्रा का रूटशहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि आजादी की गौरव पदयात्रा सुबह करीब 8.30 बजे झांसी की रानी प्रतिमा स्थल से शुरु होगी। जो जिंसी से बड़ा गणपति चौराहा यहां से राजमोहल्ला चौराहा, जवाहर मार्ग से राजबाड़ा होकर रीगल चौराहा, मालवा मील, पाटनीपुरा, एमआईजी थाना, नेहरु नगर, जंजीरवाला चौराहा, घंटाघर चौराहे से आंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर यात्रा का समापन होगा।कांग्रेस बताएगी युवाओं को इतिहासबाकलीवाल ने कहा कि पदयात्रा के लिए कई स्वागत मंच बनाए जाएंगे। इस यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आजादी के लिए किए गए बलिदानों का सही इतिहास युवाओं को बताया जाएगा। ये यात्रा करीब 8 से 9 घंटे शहर की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। इस पदयात्रा में विधायक, पूर्व ‌विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी मोर्चा, संगठन एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.