अमृतपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांव के समीप पहुंच गया है बाढ़ का पानी
फर्रुखाबाद: रीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।फर्रुखाबाद में गंगानदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। 28 गांव बाढ़ की चपेट में पहले से आ चुके हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से अधिक गांव के मुहाने पर पानी पहुंच गया है। गंगापार के साथ साथ शमसाबाद क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीण घबरा गये हैं। दो दर्जन से अधिक रास्तों में पानी पहुंच गया है तो वहीं एक दर्जन से अधिक गांव पानी से घिरने लगे हैं। शनिवार को डीएम एसपी ने बाढ़ से घिरे गांव का निरीक्षण किया।गांव करनपुर में बाढ़ की जानकारी लेते डीएम संजय कुमार सिंह।शनिवार को डीएम संजय कुमार सिंह सहित एसपी अशोक कुमार मीणा अमृतपुर क्षेत्र के गांव कंचनपुर सबवलपुर एवं करनपुर घाट में गंगानदी के बढ़े हुए जलस्तर देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किसी भी प्रकार की गांव के लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं गंगा का पानीअमृतपुर क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया संपर्क मार्ग पर पानी पहुंच गया है। गांव के चारो ओर पानी चल रहा है, लोग बड़ी दिक्कतों में हैं। उदयपुर, आशा की मड़ैया जाने वाले मार्ग पर भी तेज बहाव से पानी चल रहा है।गांव के मुहाने पर पहुंचा पानीअमृतपुर क्षेत्र के गांव रामपुर जोगराजपुर, सबलपुर, लायकपुर, गांव में पानी घुसने की ओर बढ़ गया है। अंबरपुर के रास्ते पर भी तेज धार से पानी चलने लगा है। कुड़री सारंगपुर गांव में पानी तेजी से उतरा है। हरसिंहपुर कायस्थ गांव केसंपर्क मार्ग पर पानी के चलने से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सबलपुर के एएनएम सेंटर मेंं बाढ़ का पानी भर गया है। तौफीक की मड़ैया, भाऊपुर की ओर भी पानी ने दस्तक दे दी है।शमशाबाद विकास खंड क्षेत्र में बाढ़ के भरे पानी से गुजरता युवक।शमशाबाद में यहां पहुंचा पानीवहीं शमसाबाद विकास खंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में पानी ने दस्तक दे दी है। आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग तेजी से बढ़ रहे पानी को लेकर घबराये है। कटरी तौफीकपुर के स्कूल को जाने वाले रास्ते पर पानी चल रहा है। पैलानी दक्षिण, अचानकपुर, समेचीपुर चितार, पैलानी उत्तर, कैलियाई, भगवानपुर के घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो निकलना मुश्किल हो जायेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.