ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्टेडियम को 3 हिस्सों में बांटा; एक नंबर गेट बंद रहेगा, आम लोगों की एंट्री 2-3-4 गेट से

हिसार: हिसार पुलिस जांच करते हुए।हिसार में स्वतंत्रता दिवस समारोह महाबीर स्टेडियम में मानाया जाएगा। इसे लेकर हिसार पुलिस ने शनिवार को शहर के होटलों में चैकिंग अभियान चलाया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसपी लोकेंद्र सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। महाबीर स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। स्टेडियम को 3 हिस्सो में बांटा गया है। सेक्टर-1 वाले हिस्से में वीआईपी स्टेज और सेक्टर 2 में सभी प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सेक्टर-3 में स्टेडियम के बाहरी हिस्सा में पार्किंग वगैरह बनाई गई है।स्टेडियम में आम जनता और कलाकारों की एंट्री के लिए 3 गेट तय किए गए हैं। एक नंबर गेट बंद रहेगा। मधुबन पार्क की तरफ से दो नंबर गेट आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसी तरह पंचायत भवन की ओर से 3 और 4 नंबर गेट से भी लोग एंट्री कर सकेंगे। तीनों गेटों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी।15 अगस्त को भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह बतौरी मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान परेड की कमांड डीएसपी कप्तान सिंह संभालेंगे। परेड में हिसार पुलिस की 2 प्लाटून, हरियाणा गृहरक्षी की 1 प्लाटून, एनसीसी के लड़के-लड़कियों की 6 प्लाटून, स्काउट के लड़के-लड़कियों की 2 प्लाटून भाग लेगी।एसपी लोकेंद्र सिंहस्वतंत्रता दिवस पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए फव्वारा चौक, फ्लाईओवर ब्रिज और महाबीर स्टेडियम टी प्वाइंट तक रूट लगाए जाएंगे। कैनाल रेस्ट हाउस, मधुबन पार्क गेट के पास नाका व पार्किंग रहेगी। टी प्वांइट पर शर्मा अस्पताल के सामने, जिंदल टावर के पास और एचएयू गेट नंबर 1 के पास भी नाके लगे रहेंगे।पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानी लक्ष्मीबाई चौक, मलिक चौक, फव्वारा चौक, राजकीय कॉलेज के प्रवेश द्वार(पंचायत भवन की तरफ), कुम्हार धर्मशाला, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.