ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरिया लदा बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, 4 की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कुरावली थाना इलाके के खिरिया पीपर गांव में सोमवार देर रात सरिया से लदा ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में मकान स्वामी रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र पुत्र मुन्नूलाल निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज, परिचालक अंकित पुत्र प्रमोद निवासी कुंदरकोट अहिरवां, जिला औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हैं।

मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक में सवार दो लोगों की भी जान गई है। जबकि छह लोग घायल हैं। ट्रक में आठ लोग सवार थे। मैनपुरी सीएमओ पीपी सिंह ने बताया कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद छह लोगों को अस्पताल लाया गया। चार मामूली रूप से घायल जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद रात में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.