बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।बिपाशा बसु ने बेबी बंप के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।’
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.