गृह मंत्री समेत विधायकों को सौंपे ज्ञापन; विधानसभा का स्पेशल सत्र बुला किसानों के हक में फैसला लेने की मांग
अंबाला: गृह मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते BKU के जिला प्रधान मलकीत सिंह व अन्य।जुमला मुश्तरका व शामलात-देह भूमि को पंचायतों और नगर निगम के नाम करने के विरोध में किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को अंबाला जिले में BKU चढूनी ग्रुप ने प्रदर्शन किया। किसानों ने विधायकों को ज्ञापन सौंपते हुए विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाकर जुमला मुश्तरका व शामलात-देह भूमि का मालिकाना हक किसानों को देने की मांग की है।प्रदेशभर में विधायकों को सौंपे गए ज्ञापनBKU चढूनी ग्रुप के आह्वान पर किसानों ने प्रदेशभर में विधायक व मंत्री को ज्ञापन सौंपे। अंबाला में किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज, स्थानीय विधायक असीम गोयल, नारायाणगढ़ विधायक शैली चौधरी व बराड़ा विधायक वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपा।अंबाला में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान।विधायकों से नहीं सरकार से है हमारी लड़ाईBKU चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की जुमला मुश्तरका व शामलात-देह भूमि को हथियाना चाहती है। वे प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं,लेकिन सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि प्रदेश की कुछ तहसीलों में पंचायती जमीनों के इंतकाल तोड़कर पंचायतों के नाम किए भी गए हैं। प्रशासन द्वारा किसानों को जमीन खाली कराने के लिए नोटिस भी भेजने शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई विधायकों से नहीं है सरकार से है। कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने से चूकेंगे नहीं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.