ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीने पर चिपकाया पत्र, एक हाथ में तिरंगा तो दूसरे में झाड़ू लेकर पहुंचा बर्खास्त सफाईकर्मी

बुरहानपुर: नगर निगम से काम से निकाले गए एक सफाईकर्मी ने अनोखे अंदाज में खुद को वापस पर काम पर लिए जाने की मांग की। मंगलवार को कर्मचारी सीने पर श्रम अधिकारी का आयुक्त के नाम जारी पत्र चस्पा कर पहुंचा। एक हाथ में कर्मचारी ने तिरंगा थामा तो दूसरे हाथ में झाडू थी। काम से हटाए गए सफाईकर्मी संजय पिता प्रल्हाद ने बताया कि मुझे कोई कारण बताए काम से हटा दिया गया। जबकि मैं 25 साल से सफाई कर्मी के पद पर वार्ड 48 में मुक्तिधाम पर कार्यरत रहा। सेक्टर अधिकारी से एक बार कहासुनी होने के बाद उन्होंने नोटशीट चला दी। कईं बार आवेदन दे चुका हूं, लेकिन काम पर वापस नहीं लिया जा रहा है। इसलिए आज यहां जनसुनवाई में पहुंचा।नगर निगम को आवेदन फारवर्ड कियाडिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत है कि उसे बिना कारण बताए काम से निकाल दिया गया। उसका आवेदन नगर निगम को फारवर्ड कर दिया गया है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति पता चलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.