ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा; शहीद के नाम पर होगा स्कूल का नामकरण

फरीदाबाद: शहीद मनोज भाटी को श्रद्धाजंलि देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।जम्मू कश्मीर में राजौरी सेक्टर के परगल आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए राइफलमैन मनोज कुमार भाटी के घर फरीदाबाद के गांव शाहजहांपुर में बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही गांव के स्कूल का नाम मनोज भाटी के नाम से रखने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे परिवार का एक जवान देश के लिए शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि शहीद मनोज भाजी की शहादत पर हमें गर्व है। परिवार को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते आया हूं। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार की स्कीम के हिसाब से उन्हें हर लाभ दिया जाएगा। गांव के स्कूल का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा, जिससे उनकी शहादत हमेशा के लिए याद रहे।शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल।बता दें कि आतंकियों ने 11 अगस्त की सुबह करीब सवा 3 बजे के आसपास आर्मी कैंप पर अचानक फायरिंग करते हुए घुसने का प्रयास किया था। संतरी ड्यूटी कर रहे शाहजहांपुर निवासी राजपूताना राइफल्स से सैनिक राइफलमैन मनोज भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में मनोज कुमार शहीद हो गए।शनिवार को उनके पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। मनोज कुमार वर्ष 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद दिल्ली में उनकी ट्रेनिंग हुई। वहां से उनकी पोस्टिंग राजस्थान में रही। इसके बाद तैनाती जम्मू कश्मीर में की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.