ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झलाई के जंगल में जानवर चराने गया था चरवाहा, हमले से शरीर में कई जगह लगी चोट

पन्ना: झलाई के जंगल में अपनी भैसों को चरा रहे चरवाहे पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। चरवाहे की जान उसकी भैसों ने ही बचाई। भैसों ने भालू को खदेड़कर भगा दिया। भालू के हमले में चरवाहे के शरीर मे कई जगह गंभीर घाव आए हैं।जानकारी के अनुसार भालू के हमले में घायल हुए चरवाहे रणधीर सिंह यादव (60) निवासी झलाई के पेट, हाथ, सहित कई हिस्सों में घाव हैं। भतीजे राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उनका पूरा परिवार भैंस पालन पर निर्भर है। भैंसों को चराने के लिए रोज की तरह झलाई बीट के जमुनिहा हार में उनके चाचा गए थे। मंगलवार की शाम जब भालू ने अचानक हमला कर दिया। तभी पास में करीब 20 नग भैंसें चर रही थीं, जिन्होंने भालू को दौड़ कर भगा दिया। जिसके बाद आसपास के अन्य चारवाहों ने घायल चरवाहे को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया, जहां इलाज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.