ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोहाली में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे; AAP सरकार में पहला दौरा, कांग्रेस के वक्त सुरक्षा चूक हुई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब आएंगे। वह मोहाली के मुल्लापुर में टाटा मैमोरियल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं खोज केंद्र के नाम से बना है। जिसमें कैंसर के मरीजों को किफायती इलाज मिलेगा। पीएम मोदी का यह दौरा उनकी सुरक्षा के लिहाज से अहम होगा।वह पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बनने के बाद पहली बार पंजाब आएंगे। इससे पहले कांग्रेस सरकार और चरणजीत चन्नी के CM रहते उनकी सुरक्षा में चूक हो गई थी। जिसके बाद वह वापस लौट गए थे। इसके बाद वह चुनाव आचार संहिता के दौरान रैली करने पंजाब आए थे।पिछले साल कांग्रेस सरकार के वक्त पीएम मोदी को फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर खड़े रहना पड़ा। इसके बाद वह विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन अधूरा छोड़ वापस लौट गए।अस्पताल में 300 बैड की क्षमताहोमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में 300 बैड की क्षमता है। इसमें सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, प्रिवेंटिव ओंकोलॉजी, एनेस्थिसिया के OPD की शुरूआत की जा चुकी है। इसके अलावा MRI, CT, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी, जैसी आधुनिक सहूलियतें भी यहां उपलब्ध हैं। सेंटर में बायोप्सी और सुपरफिशियल सर्जरी के लिए कीमोथैरेपी और मामूली OT के लिए डे केयर की सहूलत भी है।चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ ने एक दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा किया।6 राज्यों को मिलेगा फायदाप्रबंधकों के मुताबिक 6 महीने में यह अस्पताल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके सभी 300 बैड चालू हो जाएंगे। इससे पंजाब ही नहीं बल्कि जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को भी कैंसर का विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।चीफ सेक्रेटरी कर चुके दौराPM मोदी के पंजाब आने का पता चलते ही सरकार भी हरकत में आ चुकी है। कल ही चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ ने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का दौरा किया। जहां डिप्टी डायरेक्टर आशीष गुलिया ने कहा कि अभी तक 300 मरीज यहां से इलाज करा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.