ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 निर्दलीय और 3 BJP के पार्षदों को किया शामिल, बांटे गए विभाग

कटनी: कटनी नगर निगम में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अपनी मेयर इन काउंसिल समिति का गठन कर लिया है। इसमें 6 पार्षदों को स्थान दिया गया है। इनमें से तीन भाजपा के पार्षद है, जबकि तीन पार्षद निर्दलीय है। हालांकि, ये तीनों निर्दलीय पार्षद भी भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीत कर आए हैं। मेयर इन काउंसिल समिति में शामिल किए गए सभी 6 पार्षदों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।मेयर इन काउंसिल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का प्रभारी सदस्य संतोष शुक्ला, बाजार विभाग का प्रभारी सदस्य सुमन राजू माखीजा, शिक्षा विभाग की प्रभारी सदस्य खुशबू अनिरुद्ध सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्य बीना संजू बैनर्जी, खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रभारी सदस्य तुलसा गुलाब बेन और राजस्व विभाग का प्रभारी सदस्य का प्रभार रमेश सोनी शामिल हैं।मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को सक्रियता से अपने दायित्व का निर्वहन करने और नगर विकास में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे सहित शाखाओं के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.