ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्विन टावर को एनओसी देने वाले 3 पूर्व सीएफओ के खिलाफ एफआईआर

नोएडा। सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी के ट्विन टावर को एनओसी देने के मामले में अग्निशमन विभाग के पूर्व तीन सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) के खिलाफ मंगलवार को फेज दो थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शासन के निर्देश पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश अपर मुख्य सचिव गृह ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर को दिए थे। सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी के टावरों को एनओसी जारी करने में अनियमितता को लेकर शासन के निर्देश पर पर डीआईजी फायर सर्विस आकाश कुलहरि, डायरेक्टर जेके सिंह और अनिमेष कुमार सिंह की तीन सदस्यों की कमेटी ने जांच की थी। कमेटी ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी और इस रिपोर्ट के आधार पर ही जिले में पूर्व में तैनात रहे तीन सीएफओ राजपाल त्यागी, महावीर सिंह और आईएस सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश शासन ने दिए थे। इसको लेकर दमकल स्टेशन फेज दो के प्रभारी योगेंद्र चौरसिया की तरफ से 14 अगस्त को फेज दो थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों सेवानिवृत सीएफओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 217, 11 उत्तर प्रदेश अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत केस दर्ज हुआ है। अग्निशमन विभाग की कमेटी ने 6 अधिकारियों की भूमिका की जांच की थी। इनमें आरपी सिंह त्यागी, अरुण चतुर्वेदी, आइएस सोनी, महावीर सिंह, अमन शर्मा और मुनेश कुमार त्यागी गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहे थे। आरोप है कि तथ्यों को छिपाकर एनओसी जारी की गई थी। दोषी पाए जाने पर राजपाल त्यागी, महावीर सिंह और आईएस सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.