ट्रॉमा सेंटर में पहुंच कर मरीजों से पूछी समस्याएं, चिकित्सकों और इमरजेंसी स्टाफ को दी हिदायतें
जालंधर: सिविल अस्पताल जालंधर में मरीजों से समस्याएं पूछते सिविल सर्जन डॉक्टर रमन शर्माजालंधर के सिविल सर्जन लगातार ग्रामीण डिस्पेंसरियों से लेकर उप-मंडल स्तर के अस्पतालों की चैकिंग कर रहे हैं। आज उन्होंने जालंधर के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में वह सीधे पहले ट्रॉमा सेंटर में गए। वहां पर मरीजों से मिले उनका हालचाल जाना फिर उनकी समस्याओं को सुना।मरीज के तीमारदार से सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते सिविल सर्जनसिविल सर्जन ड़ॉक्टर रमन शर्मा ने अस्पताल में चैकिंग के दौरान मरीजों से पूछा कि जो उन्हें अस्पताल में सहूलियतें मिल रही हैं क्या वह उनसे संतुष्ट हैं। इसके अलावा स्टाफ का उनके प्रति व्यवहार कैसा है इसके बारे में भी मरीजों से पूछा। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉक्टर राजीव शर्मा भी साथ में थे।मरीज से उसका हालचाल जानते सिविल सर्जनउन्होंने ट्रॉमा वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टरों से कहा कि वह उन्हें गंभीरता से ले और उनके इलाज में कोई कमी न छोड़ें। उनका तरफ से इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग का मुख्य मकसद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वह विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।डॉक्टरों के हिदायतें देते सिविल सर्जन रमन शर्मासिविल सर्जन ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर चैकिंग के दौरान वहां पर मौजूद स्टाफ को मेडिकल सुपरिनटैंडैंट के सामने हिदायतें दी कि वह आपात स्थिति में आने वाले पीड़ितों को तुरंत इलाज मुहैया करवाएं। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉक्टर राजीव शर्मा ने सिविल सर्जन डॉक्टर रमन शर्मा को इमरजेंसी में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.