ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनाव आयोग और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को 19 सितंबर तक देना होगा जवाब

हिसार। फाइल फोटोहरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करके उनसे 19 सितंबर तक जवाब मांगा है।अजय माकन ने याचिका में कहा था कि उन्हें जीत के लिए 30 वोट चाहिए थे। इसके बाद उनके पक्ष में पड़े 1 वोट को अवैध करार दे दिया गया, जबकि एक वोट निर्दलीय उम्मीदवार को दिया गया, जो कि अवैध था, लेकिन इसे वैध मान लिया गया। उस वोट को वैध मानने के कारण उनके और निर्दलीय उम्मीदवार के वोट 29- 29 हो गए, लेकिन दूसरे भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल को मिले अतिरिक्त वोट का लाभ निर्दलीय उम्मीदवार को दिया गया। जो कि उसकी हार का कारण बना। अजय माकन ने कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है।अजय माकन ने किरण पर लगाया था आरोपअजय माकन ने तोशाम विधायक किरण चौधरी का वोट रद्द होने की बात कही थी। माकन ने कहा कि इस बात की जानकारी पार्टी प्रभारी को भी दी। माकन ने हाईकमान को पूरे मामले से अवगत करवाया। वहीं किरण चौधरी माकन के आरोपों को इंकार कर चुकी है।ये था पूरा मामलाहरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार थे। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पंवार की जीत तय थी, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के बीच मुकाबला था। कुलदीप बिश्नोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग कर दी, जबकि एक कांग्रेसी विधायक का वोट रद्द हो गया।राज्यसभा चुनाव में 90 विधायक थे। एक वोट का वैल्यू 100 होती है। राज्यसभा चुनाव के फॉर्मूले के अनुसार 1 वोट कांग्रेस का रद्द हो गया। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने किसी को वोट नहीं दिया। 88 वोट काउंट होने के हिसाब से कृष्ण लाल पंवार को जीत के लिए 29.34 वोट चाहिए थे, लेकिन उन्हें 31 वोट मिले। उनके हिस्से में आए 1.67 वोट निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को चले गए। उन्हें कुल 29 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस का एक वोट रद्द हो जाने से माकन को भी 29 वोट मिले थे। इस हिसाब से पंवार को 2934 वैल्यू, कार्तिकेय को 2966 और माकन को 2900 वैल्यू मिली। जिसके आधार पर पंवार और कार्तिकेय को विजयी घोषित कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.