ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीसरी क्लास की छात्रा ने देखी तो हेडमास्टर को बताया, चौकीदार के बेटे पर केस

फतेहाबाद: फतेहाबाद में गांव कारियां के सरकारी स्कूल की अलमारी में मिली पिस्तौल।हरियाणा के फतेहाबाद में गांव कारियां के सरकारी स्कूल की अलमारी में गुरुवार को पिस्तौल मिली। अलमारी में पिस्तौल तीसरी कक्षा की बच्ची ने देखी। उसने इसके बारे में मुख्याध्यापक को बताया। मुख्याध्यापक ने सरपंच और पंच को बताया। इसके बाद सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्तौल को अपने कब्जे में लकेर स्कूल के चौकीदार के बेटे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में बडाला हिसार निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह कारियां के प्राथमिक स्कूल में बतौर मुख्याध्यापक कार्यरत है। स्कूल में गांव का ही जगदीश चौकीदार है। स्कूल के मेन गेट और कमरों की चाबियां उसी के पास ही रहती हैं। जगदीश कई दिनों से बाहर था। काम उसका बेटा रामधारी संभाल रहा था।मुख्याध्यापक ने बताया कि गुरुवार को वह बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए एजुसेट तैयार कर रहा था। इसी दौरान तीसरी कक्षा की एक छात्रा ने एजुसेट की अलमारी की दराज से एक पिस्तौल जैसी चीज पड़ी देखी तो उन्हें बताया। उन्होंने जाकर अलमारी देखी तो वहां देसी कट्टे जैसी पिस्तौल पड़ी मिली। इसके बारे में गांव के सरपंच, पंच और मौजिज लोगों को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। मुख्याध्यापक ने बताया कि यह पिस्तौल रामधारी की है। पुलिस ने रामधारी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.