ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के साथियों ने किया था पथराव, 11 की तलाश

लखनऊ: पुलिस सोनू रावत का मैसेज वायरल करने वाले दिलीप पाठक समेत रोहित, अंचल और बाबादीन को गिरफ्तार किया। उनकी निशान देही पर अन्य की तलाश कर रही है।लखनऊ में भाजपा विधायक की तिरंगा रैली में उपद्रव मामले में दो चौकी इंचार्ज को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस उपद्रव में शामिल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के 11 साथियों की तलाश कर रही है। जो 1000 गैंग बनाकर इलाके में दहशत फैला रहे थे।बंगला बाजार में गैंग बनाकर करते हैं उपद्रव, 7 सीएलए की कार्रवाईसोनू रावत बंगला बजार में गैंग बनाकर करता है वसूली।एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि बंगला बाजार में तिरंगा यात्रा में उपद्रव मामले में लापरवाही बरतने पर किला चौकी इंचार्ज रंजीत पाठक और बंगला बाजार चौकी इंचार्ज ऋषि केश राय को लाइन हाजिर किया गया है। तिरंगा यात्रा में उपद्रव करने वाले 11 लोगों की तलाश की जा रही है। जिन्होंने एक प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही जेल में बंद हिस्ट्री शीटर सोनू रावत के गैंग 1000 से जुड़े लोगों की तलाश में दबिश जारी है। उनके खिलाफ 7 सीएलए में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस सोनू रावत के मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दिलीप पाठक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।तिरंगा यात्रा के चंद्रिका देवी मंदिर के पास पहुंचते ही हुआ था लाठी-डंडो से हमलाजेल में बंद सोनू रावत ने पहले ही दे दी थी सोशल मीडिया पर हमले की धमकी।लखनऊ में आजादी के जश्न के मौके पर कैंट के भाजपा विधायक के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा के दौरान बंगला बाजार में हिस्ट्रीशीटर सोनू रावत और आयुष यादव के समर्थक आमने सामने आ गए थे। जिसके बाद सोनू के रावत के साथियों ने लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ था । मारपीट में रवि घायल हो गया। वहीं दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने आयुष की तहरीर पर सौरभ उर्फ भूरी, फैजान, मंगल रावत, दिलीप पाठक, विशाल, आर्यन रावत, बरुन, विपिन कनौजिया, अभिषेक और राहन रंगबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया था।पथराव और मारपीट का वीडियो हुआ वायरलतिरंगा यात्रा में पथराव करते दिखे लोगों की तलाश जारी है।बंगला बाजार में तिरंगा यात्रा में हुई मारपीट के कई वीडियो वायरल हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस उपद्रवियों की धरपकड़ कर रही है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि जेल में बंद सोनू और आयुष यादव के गुटों में पुराना विवाद है। जिसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.