ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभय नारायण को दी गई सदर की जिम्मेदारी, केशव नाथ को बनाया गया महरौनी सीओ

ललितपुर: ललितपुर में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए कदम उठाया। उन्होंने जिले के चार क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। अब नए क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।एसपी ने को बताया कि क्षेत्राधिकारियों के सर्किल कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें महरौनी सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय को सदर सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। ।यहां वह थाना कोतवाली, जाखलौन, जखौरा तथा महिला थाना का पर्यवेक्षण करेंगे।इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय भवन, रिट सेल, काइम ब्रान्च, यातायात, जिला नियन्त्रण कक्ष, यूपी 112, अभियोजन शाखा, एलआईयू, चुनाव, सीसीटीएनएस, एएचटीयू के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।चार क्षेत्राधिकारी के कार्य में बदलाव।तालबेहट के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगेक्षेत्राधिकारी सदर में तैनात केशव नाथ को क्षेत्राधिकारी महरौनी बनाया गया। वह थाना महरौनी, बानपुर व थाना सौजना के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके साथ ही सीओ एकाउण्ट के कार्यों का सम्पादन करेंगे।मड़ावरा में तैनात इमरान अहमद क्षेत्राधिकारी तालबेहट होंगे। तथा थाना तालबेहट, बार, पूराकला व ग्रामीण महिला थाना तालबेहट के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे ।नई जिम्मेदारी के साथ करेंगे कामतालबेहट सर्किल में तैनात कमलेश नारायण क्षेत्राधिकारी मड़ावरा होंगे। तथा थाना मड़ावरा, गिरार तथा मदनपुर के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। विनोद शर्मा क्षेत्राधिकारी पाली होंगे। तथा थाना पाली, नाराहट व बालाबेहट के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.