55 तालाब का 2.5 करोड़ से हुआ विकास, लोगों के पर्यटन का बना स्थल
हापुड़: हापुड में प्रशासन की ओर से अमृत सरोवर का विकास लोगों के लिए पर्यटन का स्थल बन गया है। सरकार की अमृत सरोवर योजना से जिले के तालाबों का विकास हुआ। जनपद में अमृत सरोवर के रूप में विकसित 55 तालाब 15 अगस्त को पयर्टन स्थल का रूप ले चुके हैं। लगभग ढाई करोड़ से बने अमृत सरोवर गांवों के लिए पर्यटक स्थल बन गए है। लोगों ने भी इनकी सैर करनी शुरू कर दी है।इस बार अमृत महोत्सव पर गांवों में अमृत सरोवरों को देखने के लिए लोग उत्साहित थे। सरकार ने तालाबों की काया पलट दी, करीब 2.5 करोड़ की लागत से तालाबों का सौंदर्यकरण कर दिया गया। सरोवर के चारों ओर तिरंगा लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर जयघोष लगाए।पास पड़ोस के लोग भी सरोवर को देखने के लिए आ रहे थे। सरोवरों में पानी था। इस कारण तालाब की आंतरिक शोभा प्रभावित थी। बाहर की भी पक्का काम भी लगभग पूरा है। लोगों के लिए कई सरोवर प्राकृति की सुंदरता का केंद्र बने हुए है।55 तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित कर दिया गया है।डीएम ने ट्वीट पर पोस्ट डालीअमृत सरोवार लाजवाब बनाए गए हैं। अमृत सरोवर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पर्यटक स्थल के रुप में घूम रहे हैं। वहीं डीएम मेधा रुपम ने एक गांव के अमृत सरोवर की वीडियो बनाकर अपने प्राइवेट तथा सरकारी ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट की हुई है। जोकि खूब वायरल हो रही है।ढाई करोड़ से सुंदर हुए अमृत सरोवरडीपीआरओ विरेंद्र सिंह का कहना है कि एक सरोवर पर लगभग 5 लाख रुपये खर्च आया है। 55 तालाबों को अमृत सरोवर के रुप में विकसित कर दिया गया है। बाकि गांवों के अमृत सरोवर भी जल्द ही तैयार हो जाएंगे। सरकार की योजना तालाबों का विकास कर लोगों को उससे जोड़ना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.