ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

​​​​​​​ धौलपुर में अमूल की  डिलीवरी वैन चलाता था, स्विफ्ट डिजायर से हुई थी टक्कर

आगरा: घायल कल्याण की इलाज के दौरान मौत हो गयी हीमोहब्बत के शहर आगरा में इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है।यहां स्विफ्ट डिजायर और लोडिंग ट्रक में टक्कर होने के बाद बीच बचाव में आये दूसरी गाड़ी के चालक को कार सवारों ने बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुट गयी है।जानकारी के मुताबिक थाना इरादत नगर के मोतीपुरा गांव निवासी कल्याण पुत्र लोचन सिंह उम्र करीब 32 वर्ष राजस्थान के जिला धौलपुर में अमूल दूध की लोडिंग ट्रक को चलाने का कार्य करते थे । कल्याण अपने साथी ड्राइवर के साथ बीती 13 अगस्त को धौलपुर से आगरा आ रहे थे, इसी दौरान थाना सदर के मधु नगर चौराहे पर उनके साथ चल रहे कम्पनी के दूसरे ट्रक और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में टक्कर हो गयी। ट्रक ड्राइवर और कार सवार युवकों में गाली गलौच और हाथापाई होने लगी। बीच बचाव के लिए कल्याण भी वहां रुक गया। आरोप है की इस दौरान कार सवार युवकों ने कालीचरण के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे अधमरा छोड़कर वहां से चले गए ।साथी चालक की सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सूचना देने के साथ उन्हें अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान बुधवार देर रात कालीचरण ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।कालीचरण की मौत की सूचना मिलने पर परिवारी जनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की कालीचरण की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे गौरी उम्र करीब 4 वर्ष और मारुति उम्र करीब 3 वर्ष है ।ग्रामीणों के अनुसार परिवार की हालत बहुत खराब है परिवारी जनों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.