लोगों ने किया पीछा; पुलिस को दी सूचना, SP ने करवाई नाकाबंदी, दो संदिग्ध हिरासत में
पानीपत: एक बदमाश चेन झपटता हुआ, दूसरा बदमाश अपाचे बाइक पर पीछे आता हुआ।हरियाणा के पानीपत शहर में गुरुवार को चेन स्नेचरों का आंतक रहा। पहले दिन-दिहाड़े तहसील कैंप में शिक्षिका की चेन झपटी। इसके बाद सांई बाबा चौक के पास एक महिला की चेन झपट ली। दोनों मामलों में अपाचे बाइक सवार स्नेचर आधी-आधी ही चेन तोड़ पाए। सांई बाबा चौक के पास हुई स्नेचिंग में लोगों ने बदमाशों का पीछा किया।कई किलोमीटर दूर तक बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान पीछा कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए चांदनीबाग थाना पुलिस, सेक्टर 29 थाना पुलिस, समालखा थाना पुलिस समेत सीआईए-टू को कई संभावित जगहों पर नाकाबंदी करने के आदेश दिए। करीब दो घंटे की मश्कत के बाद अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध स्नेचरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें पूछताछ के लिए CIA-2 ले जाया गया।पीड़िता रामेश्वरी साने।एक बाइक पर था, दूसरा पैदल था स्नेचरचांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वरी साने ने बताया कि वह मूल रुप से जिला नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। हाल में वह न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है।बीती शाम करीब साढ़े 5 बजे वह भीमगोडा चौक से सांईबाबा चौक की तरफ जा रही थी। जब वह मिठ्ठन मिठाई वाले से पहले पैदल-पैदल पहुंची तो एक सफेद अपाचे बाइक पर एक लड़का उसके पीछे-पीछे चलाता हुआ आ रहा था।मौके पर पहुंच कर पूछताछ करती पुलिस।एक दूसरा लड़का उसके पीछे-पीछे पैदल-पैदल आ रहा था। पैदल-पैदल वाले लड़के ने उसके गले से झपट्टा मारकर आधी सोने की चेन झपटकर दूसरे युवक के साथ अपाचे बाइक पर बैठकर कर फरार हो गया। उसकी चेन सवा तोले की थी।झपटमारी के दौरान बदमाश आधी चेन तोड़ ले गए। पीछे बैठे युवक की पीठ पर लाल पीठू बैग लटका हुआ था। दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष की होगी। एक युवक ने सैंडलनुमा चप्पल व दूसरे युवक ने जूते पहने हुए थे।बदमाशों की फटी कमीज का टुकड़ा दिखाते हुए समाजसेवी प्रवीन वर्मा।संघर्ष के दौरान फटी एक स्नेचर की कमीजबदमाशों का पीछा कर रहे हेल्पिंग यूथ वेलफेयर सोसायटी के प्रधान समाजसेवी प्रवीन वर्मा ने बताया कि वे किसी काम से सांई बाबा चौक की तरफ आ रहे थे। यहां उन्होंने झपटमारों को महिला की चेन तोड़कर आगे बाइक पर भागते हुए देखा।इसके बाद वे तुरंत उनके पीछे लग गए। कुछ दूर पर जाकर उन्होंने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया था। बदमाश ने छुटने के लिए हथकंडे अजमाए। जिस दौरान उसकी कमीज फट गई और उसका एक टुकड़ा उनके हाथ में आ गया।जिस दौरान बदमाश छुट गया और बाइक पर सवार होकर फिर से फरार हो गया। इसके बाद बदमाश कई गलियों में तेज रफ्तारी से बाइक चलाकर आंखों से औझल हो गए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.