अमृतसर DC बोले- किसान बासमती पर न करें छिड़काव, सैंपल हो सकते हैं फेल
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के डीसी हरप्रीत सिंह सूदन ने रविवार को खेतीबाड़ी विभाग, डायरेक्टर राइस मिलर एक्सपोर्ट एसोसिएशन और किसान नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में डीसी ने कृषि विभाग और किसान भलाई विभाग द्वारा पंजाब की सफल के लिए बैन किए गए 10 कीटनाशकों का प्रयोग ना करने की हिदायत दी है।डीसी सूदन ने कृषि विभाग को हिदायत की है कि बैन कीटनाशक का बासमती पर प्रयोग ना करते हुए कुछ नए कीटनाशक के बारे में किसानों को जागरुक किया जा सके। मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि बासमती एक ऐसी फसल है, जिसको अंतरराष्ट्रीय मंडी के जरिए अरब और यूरोप के अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। जिससे देश को विदेशी मुद्रा का लाभ होता है। बाहरी देशों में पंजाब राज्य, खास कर अमृतसर जिले में पैदा की जाने वाली बासमती की काफी अधिक डिमांड है। वातावरण बासमती के तैयार होते समय ठंडा रहता है। जिससे बासमती बेहतर होती है, लेकिन बासमती में बैन किए गए स्प्रे का प्रयोग करने से केमिकल टेस्ट में सैंपल फेल हो जाते हैं।कीटनाशकों पर 2 महीनों के लिए पाबंदीपंजाब सरकार ने बैन किए गए कीटनाशकों की बिक्री, भंडार और आवंटन पर 60 दिनों के लिए रोक लगाई है। किसानों से अपील की है कि बासमती की फसल में कीटनाशक स्प्रे करने से पहले माहिर व विशेषज्ञों से संपर्क कर लिया जाए।10 कीटनाशक जिन्हें बैन किया गयाडीसी अमृतसर ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से 10 तरह के कीटनाशक को बैन किया गया है। जिसमें एसीफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफास, मैथामीठोडास, प्रोपिकोनाजोल, बाइमथोकसम, प्रोफेनोफॉस, आइसोप्रोथिओलाने, कार्बेंडाजिम और ट्राइसाइकलाजोल को बैन कर दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.