ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दातागंज रोड पर हुई वारदात, कार से साइड मारकर पहले युवक को हमलावरों ने गिराया

दातागंज रोड पर इसी युवक से हाथापाई की गई बदायूं में सरेराह गुंडई की घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार कुछ लोग बाइक सवार को पीट रहे हैं। इतना ही नहीं राहगीरों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाना चाहा तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। फिलहाल पीड़ित युवक को पुलिस हमलावरों से छुड़ाकर ले आई है लेकिन हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।पूरा घटनाक्रम थाना सिविल लाइंस इलाके में दातागंज रोड पर स्थित मझिया गांव के पास का है। यहां एक ईंट भट्‌ठे के पास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग पीट रहे हैं। उसकी बाइक जमीन पर पड़ी है और हमलावरों की कार कुछ पीछे खड़ी हुई है।राहगीरों से भी बदसलूकीवीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। चूंकि दिन की घटना थी, ऐसे में राहगीर भी वहां से गुजर रहे थे। कुछ पूरा मामला जानने के लिए ठहरे तो कुछ ने वीडियो बनाना चाही लेकिन हमलावरों ने उन राहगीरों से भी बदसलूकी की। जिस युवक की पिटाई की जा रही है, वह अपना नाम सुमित बता रहा है और खुद को दिल्ली का निवासी बताया है। इससे ज्यादा हमलावरों ने उसे कुछ नहीं बोलने दिया।पुलिस दे रही जांच का हवालाSHO सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में आया है लेकिन पूरा प्रकरण पता कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.