ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रेष्ठ समाज की स्थापना में सकारात्मक भूमिका निभाये मीडिया – बीके मुन्नी

 

सुधांशु कुमार सतीश

आबू रोड (राजस्थान) बदलते दौर में समाज की व्यवस्था को ठीक करने तथा श्रेष्ठ समाज की स्थापना में मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 15वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित सिरोही जिला स्तरीय पत्रकारों के सेमिनार में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि दादी प्रकाशमणि मीडियाकर्मियों के लिए सदा ही महत्वपूर्ण स्थान देती थी। मीडियाकर्मी चाहे तो समाज में शांति फैला दे और चाहे तो अशांति की आग लगा दें। इसलिए अब मीडियार्मियों को एक अच्छे समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए राजयोग ध्यान को जीवन का अंग बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीक बृजमोहन ने कहा कि मीडिया का कार्य केवल सूचना देना नहीं है बल्कि समाज को शिक्षित करना भी है। इसलिए मीडियाकर्मियों को जीवन में राजयोग ध्यान का बहुत महत्व है। बड़ी संख्या में लोगों ने राजयोग ध्यान से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाया है। आज जरूरत है कि पत्रकार और पत्रकारिता को अपने श्रेष्ठ कार्यों से सुशोभित करना चाहिए।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करूणा ने कहा कि पत्रकार अपनी चिंता किये बगैर समाज के प्रहरी केरूप में कार्य कर करता रहा है। आज समाज को श्रेष्ठ पत्रकारिता की अति आवश्यकता है। इसलिए पत्रकारों को अपनी इस भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। माउण्ट आबू के वरिष्ठ पत्रकार बीके अवतार, मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने सभी मीडियाकर्मियों को अगस्त के अंत में होने वाले मीडिया सम्मेलन में सभी पत्रकारों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में आभार ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पीआरओ बीके कोमल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पत्रकारों में उमंग और उत्साह बढ़ता है।
इस अवसर पर सभी मीडियाकर्मियों को साफा व दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सेमिनार में पूरे सिरोही जिले के 170 से ज्यादा पत्रकार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.