वक्ता बोले- सरकार तक स्वर्णकारों की मांग पहुंचाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी
संभल: संभल में स्वर्णकार समाज की मंडल स्तरीय बैठक हुई। इसमें स्वर्णकार व्यापारियों की सुरक्षा, जिला संभल कार्यकारिणी का विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में वर्मा फार्म हाउस में हुई।कार्यक्रम में भारत माता और अजमीढ़ महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा कि आज हम समाज में देखते हैं कि स्वर्णकार व्यापारियों के साथ आए दिन लूटपाट व उनकी हत्याओं जैसी दर्दनाक घटनाएं घटित होती रहती हैं।इससे सोने,चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारियों में असुरक्षा और डर का माहौल पैदा हो जाता है। इसके लिए हम चाहते हैं कि देश व प्रदेश में जिस जिले में भी यदि ऐसी घटना होती है तो तुरंत वहां के प्रशासनिक अधिकारी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।”स्वर्णकार समाज की मंडल स्तरीय बैठक हुई।उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने कहा, “स्वर्णकार समाज सोने,चांदी का कारोबार सदियों से करता चला आ रहा है, लेकिन आज उनकी सुरक्षा को लेकर जो बातें होती हैं। वह सरकार के लिए विचारणीय हैं। क्योंकि स्वर्णकार समाज भी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए स्वर्णकार समाज की बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी स्वर्णकारों को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी करके शासन तक बात पहुंचानी चाहिए।”सरकार व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ीउद्योगपति कपिल सिंघल ने कहा, “स्वर्णकार बंधु समाज में अपनी अलग पहचान व स्थान रखते हैं। इनकी सुरक्षा करना सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व ही नहीं बल्कि पूरी जिम्मेदारी भी है। लेकिन वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार अपराधियों को सजा देने के लिए बहुत सक्रिय है। सरकार व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है।” सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.