फोन करने वाले ने खुद को बताया आईपीएस, बोला- फिरौती नहीं दी तो आगे बढ़ेगी शिकायत
पीलीभीत: पीलीभीत में तैनात डीआरडीए परियोजना निदेशक राजकरन पाल की प्रोफाइल फोटो।पीलीभीत में तैनात डीआरडीए परियोजना निदेशक राजकरन पाल से फोन से 30000 की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर परियोजना निदेशक की शिकायत करने की बात कही है। पुलिस ने परियोजना निदेशक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।डीआरडीए परियोजना निदेशक के पद पर तैनात राजकरन पाल ने शहर कोतवाली में दी तहरीर है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि आपकी शिकायत की गई है। उसने शिकायतकर्ता का ये मोबाइल नंबर 7381317264 है। वह फोन पर बात कर रहे हैं। उसके कहने पर जब उन्होंने बात की तो उसने परियोजना निदेशक से कहा कि आप मुझे 30000 दो वरना आपकी शिकायत आगे बढ़ा दी जाएगी।पुलिस बोली मामले की हो रही जांचइस पूरे मामले में परियोजना निदेशक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वसूली के लिए भय दिखाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.