ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनुज कनौजिया के भाई के घर पर चला बुलडोजर, सरकारी तालाब कर कब्जा कर किया था निर्माण

मऊ: मऊ में मुख्तार के शार्प शूटर के भाई का मकान पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने गिरवाया।मऊ के थाना चिरैयाकोट क्षेत्र के गांव नवपुरा बहलोलपुर में स्थित गाटा संख्या-223 रकबा 154 हे. में स्थित विनोद कनौजिया पुत्र हनुमान कनौजिया की पोखरी की भूमि अवैध रूप से मकान बना हुआ था।मुहम्मदाबाद गोहाना तहसीलदार के अदालत में बेदखली की कार्रवाई करने को मुकदमा चल रहा था। जिसमें 18 जुलाई को मुकदमे में सुनवाई करते हुए बेदखली करने की कार्यवाही का आदेश दिया गया।ईंट-गारा का काम करता है विनोदइस मामले में मऊ के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी गैंग का एक शार्प शूटर है तथा उसका भाई विनोद कनौजिया गारा माटी इत्यादि का कार्य करता है। कुछ वर्षों पहले अनुज कनौजिया के रसूख के दम पर उसके सहयोगियों ने सरकारी पोखर को कब्जा करके उस पर मकान बना लिया था। राजस्व की टीम के साथ उसके घर को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा लिया गया है।तालाब की जमीन पर बनावाये गये मकान पर चला बुल्डोजर।एसडीएम समेत कई अफसर रहे मौजूदइस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी क्षिप्रा पाल, तहसीलदार राहुल गुप्ता सीओ, नरेंश कुमार थानाध्यक्ष हरीराम मौर्य तथा कानूनगों विजय सिंह, शशिकांत सरोज, राजेन्द्र राम, सर्वेश नाथ सिंह, खेदारू यादव आदि लोग मौजूद रहे।मकान में रखा सामान बाहर निकालकर बुलडोजर चलाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.