ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पानीपत में 40 साल के शख्स ने 15 अगस्त को 6 साल की बच्ची को किडनैप किया, रेप के बाद मार डाला

पानीपत: आरोपी ईश्वर सिंह जो उत्तराखंड के पीर चमोली का रहने वाला है।हरियाणा के पानीपत में 6 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप करके उसकी हत्या कर देने वाले दरिंदे के खिलाफ पुलिस ने महज पांच दिन में इन्वेस्टिगेशन पूरी कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। यह घटना पानीपत के सेक्टर-29 में हुई थी। पुलिस ने रेप और मर्डर करने वाले के खिलाफ दिन-रात एक करके ठोस सबूत जुटाकर यह चालान तैयार किया।इन पांच दिनों में केस की इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी टीम ने लगातार काम किया। सूत्रों के अनुसार, पानीपत ही नहीं, संभवत: पूरे हरियाणा में यह इस तरह के केस में सबसे तेजी से इन्वेस्टिगेशन पूरी कर चालान कोर्ट में पेश करने का मामला बन गया है। इस केस से जुड़ा चालान शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया।बच्ची को किडनैप कर रेप और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी ईश्वर सिंह 40 साल का है। वह उत्तराखंड के पीर चमोली का रहने वाला है और कई महीनों से पानीपत में फ्लोरा चौक के पास एक ढाबे पर काम कर रहा था। पुलिस ने एक दिन के रिमांड में उससे पूछताछ पूरी कर ली थी जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।घटना के बाद पानीपत के एसपी शशांक कुमार ने खुद वारदात स्थल का निरीक्षण कर टीम को तेजी से जांच करने के आदेश दिए।एसपी बोले- फांसी दिलाने की कोशिश करेंगेपानीपत के एसपी शशांक कुमार सावन के प्रयास से पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट लेकर गई। घटना के 5 दिन के अंदर कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। एसपी के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश करने से पहले इस मामले में आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटा लिए हैं ताकि उसे कड़ी सजा मिल सके। इस केस को चिन्हित अपराध की सूची में शामिल कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए अदालत से गुजारिश की जाएगी।15 अगस्त की सुबह वारदातचांदनीबाग थाने में बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी कि वह मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। वह काफी समय से अपने परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर-29 में रहता है और यहीं फैक्टरी में काम करता है। सोमवार 15 अगस्त की सुबह 9 बजे उसकी 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा बगल के पार्क में खेलने गए थे। कुछ देर बाद बेटे ने लौटकर बताया कि एक अज्ञात युवक बिस्किट दिलाने के बहाने बहन को पार्क से अपने साथ ले गया।परिवार और आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत बच्ची की तलाश की तो कुछ घंटे बाद उसकी बॉडी सेक्टर-25 में गंदे नाले के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 302, 365, 376, 201 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।केस की गंभीरता को समझते हुए एसपी ने तुरंत इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बना दी। इस टीम ने पार्क और घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे CCTV की फुटेल के आधार पर आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.