ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिजनों का आरोप- आरोपियों को पुलिस बचाने में जुटी, दुर्घटना के बाद उन्हें भगा दिया

जालंधर: लुधियाना जालंधर हाईवे पर पिछली रात हुए एक सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने परागपुर पुलिस चौकी में आकर अपना रोष जाताया और आरोप लगाया कि पुलिस गरीबों को ही तंग करती है, जबकि अमीरों और अपने विभाग के कर्मचारियों के परिजनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिन लोगों ने मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मारी वह किसी पुलिस अफसर के बच्चे बताए जा रहे हैं।मरहूम के परिजनों का आरोप है कि रात को सड़क हादसे के बाद पीसीआर वाले घायल मोटरसाइकिल सवारों को रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल में पहुंची, जबकि परागपुर पुलिस चौकी की टीम ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारने वाले कार सवारों को मौके से भगा दिया। पुलिस ने न तो कार ही कब्जे में ली और न ही कार सवारों को गिरफ्तार किया।चौकी में मौजूद पुलिस वालों का कहना था कि वह कार की खोजबीन कर रहे हैं, जबकि मरहूम के परिजनों ने पुलिस वालों को कार का सारा अता-पता बता दिया। बड़ी हैरानी की बात है कि जब पुलिस वालों से पूछा गया कि आरोपियों को रात को क्यों छोड़ा गया तो उनका कहना था कि कार में सवार युवकों ने कहा था कि वह घायल युवकों के पीछे-पीछे आ रहे हैं वह उसका पूरा इलाज करवाएंगे।जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पीछे-पीछे आए तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। जब उनसे पूछा गया कि घायलों को तो पीसीआर वाले ले गए थे आप तो मौके पर सिर्फ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे फिर भी आपने कार सवारों को कैसे जाने दिया, इस सवाल का भी कोई जवाब नहीं दे पाए। सिर्फ इतना कहा कि कागजी फॉर्मेल्टी पूरी कर रहे हैं। इसके बाद कार औऱ कार सवारों को भी पकड़ लेंगे।दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था सन्नीपरिजनों ने बताया कि मरहूम सन्नी निवासी जमशेर खास रामामंडी के पास काकी पिंड में सैलून का काम करता था। वह रोज जमशेर से आता था और रात को सैलून बंद कर वापस घर आ जाता था। रात को उसके एक दोस्त का फोन आया तो वह उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। पीछे से आ रही एक जैन कार ने उन्हें टक्कर दे मारी। जिससे सन्नी सिर के बल पक्की सड़क पर गिरा। परिजनों का कहना है कि सन्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पुलिस का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा।परिजनों ने बताया कि लोगों ने मौके पर इस घटना की वीडियो भी बनाई है और वीडियो उनके पास भी है, लेकिन पुलिस के पास अभी तक कोई जानकारी नहीं है। कार सवार युवक किसी शादी से लौट रहे थे। नशे में थे या नहीं पर परिजनों ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पकड़ती तो मेडिकल में सारी बातें साफ हो जाती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.