मेरठ में शाम से लेकर रात तक चली शोभायात्रा, कई जगह रुट डायवर्जन
मेरठ: सराफा बाजार से निकलती हुई शोभायात्रामेरठ में रविवार शाम को भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 21 सवारियों पर बैंड बाजों के साथ निकाली गईं। जहां बैल गाडियों और अन्य वाहनों पर भगवान की मूर्ति रखकर गाड़ियां सजाई गईं थी।राधा कृष्ण की झांकी को अलग अलग रंगों से सजाया गया।शोभायात्रा शाम 4 बजे शुरु हुई और रात तक चली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां तीन थानों का पुलिस बल लगाया गया था। शोभायात्रा के चलते पुलिस ने घंटाघर चौपले से लेकर सराफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार और देहलीगेट में डायवर्जन किया था।बैल गाड़ियों में सजाईं गई भगवान की मूर्तिशोभायात्रा में 100 से ज्यादा कलाकार अलग अलग वेशभूषा में थे। यह सभी अलग अलग गाड़ियों पर सवार थे। कोई कान्हा बना हुआ था को कोई शिव के रुप में डमरु बजाता हुआ नजर आया। राधा कृष्ण का नृत्य करते हुए भक्त गाड़ियों पर सवार थे। इसमें आने जाने वालों को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। पुलिस ने घंटाघर चौपले से लेकर सराफा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया। शाम से शुरु हुई शोभायात्रा रात तक चली।झांकी देखने वालों की भीड़शोभयात्रा में दुर्गा की मूर्ति को सजाकर ले जाते भक्तशोभायात्रा में झांकियों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी। अलग अलग बैंड की बजती हुई धुन और सजी हुई झांकी सभी का मन मोह रहीं थीं। शोभायात्रा में भक्त भी खूब झूमे। इसमें सराफा बाजार, नील की गली, जोहरी बाजार और आसपास के व्यापारी भी शामिल हुए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.