ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूलों में अध्यापकों की कमी; टोहाना के चंदड़कलां व पिरथला में विद्यालय पर ताला लगाया गया

फतेहाबाद: स्कूल के गेट पर ताला जड़ने के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण और विद्यार्थी।हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में सरकारी स्कूलों में रेशनालाइजेशन और ट्रांसफर ड्राइव पॉलिस के कारण अध्यापकों की कमी हो गई। ट्रांसफर ड्राइवर में विसंगितयां होने के कारण अध्यापकों में भी रोष है, लेकिन स्कूलों में अध्यापक न रहने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के विरोध में अब विद्यार्थी और अभिभावक एकजुट हो गए हैं।सोमवार को टोहाना ब्लॉक के पिरथला और चंदडक़लां गांव में सरकारी स्कूलों में ग्रामीणों ने ताला लगाकर धरना दिया। ग्रामीण भजन सिंह ने मांग की है कि ट्रांसफर ड्राइव में अध्यापक जा तो रहे हैं, लेकिन उसी अनुपात में स्कूलों में आ नहीं रहे हैं। इन दोनों स्कूलों के गेट पर तालाबंदी करके रोष जताना शुरू कर दिया है। अब स्कूल में साइंस का अध्यापक तक नहीं है। ऐसे में पढ़ाई कैसे होगी।विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों में दाखिला लेना पड़ेगा। नए माहौल में नए टीचर्स से पढ़ने में समझने में टाइम लगेगा। एग्जाम सिर पर हैं। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।स्कूल के गेट पर बैठे विद्यार्थी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।गेट पर ताला लगाकर विरोध नारेबाजी करते ग्रामीण और विद्यार्थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.