ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तकनीकी खराबी से एक घंटे बाधित रहा रूट, एक रुट से निकाली गई अपडाउन ट्रेंने

कानपुर। तकनीकी खराबी के कारण सोमवार सुबह कानपुर मेट्रो की सेवा करीब एक घंटे बाधित रही। इस वजह से पैसेजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दूसरे रूट से मेट्रो का संचालन किया गया। यह घटना गीता नगर मेट्रो स्टेशन पर आई। तकनीकी टीम के खराबी दुरुस्त करने के बाद यह रूट चालू हो सका। इस वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्र-छात्राओं का परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में देरी हो गई।दूसरे रूट से हुआ संचालनआज सुबह मोतीझील से मेट्रो आईआईटी की तरफ जा रही थी। गीता नगर क्रॉसिंग के स्टापेज पर जब मेट्रो चलने को हुई तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। गेट लॉक थे और यात्री उसमें फंसे रह गए। सुबह लगभग 7:30 बजे से लगभग एक घंटे तक यह रूट बाधित हो गया और मेट्रो वही खड़ी हो गई। जानकारी मिलने पर मेट्रो की तकीकी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। यह स्थिति करीब एक घंटे तक बनी रही।पैसेजर्स हुए परेशानमेट्रो ट्रेन के एक रूट पर खड़े हो जाने से आईआईटी की तरफ जाने और उधर से आने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा गया। इस वजह से दूसरे रूट पर लोड बढ़ गया और ट्रेने देरी से चली। इस बीच, गीतानगर स्टेशन पर खड़ी मेट्रो में लोग फंसे रहे। इनमें से कुछ ऑफिस जाने वाले लोग और छात्र-छात्राएं भी थे जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हुई। करीब एक घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर की जा सकी जिसके बाद दोनों रूट शुरू हुए और मेट्रो परिचालन दोबारा सुचारू हो सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.