फिल्मफेयर पर केस करेंगी कंगना रनोट
कंगना रनोट ने फिल्मफेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया है। दरअसल 67 वें फिल्मफेयर के नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को फिल्म 83 और बेस्ट एक्ट्रेस के कैटगरी में कंगना रनोट को फिल्म थलाइवी को नॉमिनेट किया गया है। इसे लेकर वो नाराज हो गई हैं। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर नाराजगी जताते हुए कहा ‘ मैं हैरान हूं कि फिल्मफेयर वाले मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। लेकिन मैं किसी भी भ्रष्ट और अनैतिक अवार्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। यह मेरी गरिमा के खिलाफ है, इसलिए मैंने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला लिया है।
इंस्टाग्राम पर कंगना ने कहा ‘मैंने साल 2014 में फिल्मफेयर को बैन कर दिया है। वह भ्रष्ट और अनैतिक अवार्ड है, इसलिए मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगी।’ एक्ट्रेस ने लिखा कि मुझे फिल्मफेयर की तरफ से कई कॉल्स आ रहे हैं। क्योंकि फिल्मफेयर वाले उन्हें फिल्म थलाइवी के लिए अवार्ड देना चाहते हैं। कंगना रनोट अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि मणिकर्णिका के बाद एक बार फिर कंगना दूसरी बार डायरेक्शन करती नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म अगले साल 25 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.