ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फील्ड गंज से चुराया महिला का पर्स; युवक ने पीछा किया; चीमा चौक से पुलिस ने दबोचा

पंजाब के लुधियाना शहर की पुलिस ने तीन लुटेरी महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं ने फील्ड गंज के कूचा नंबर 9 में पटियाला से आई महिला पलविंदर कौर का पर्स चुराया। पलविंदर किसी दुकान पर खरीदारी कर रही थी। तीन महिलाएं उसके आस-पास आकर खड़ी हो जाती हैं। उनमें से एक महिला कपड़ों के पास पड़ा महिला का पर्स आसानी से उठा लेती है। महिला को घटना का तब पता चला, जब वह सामान खरीदने के बाद पैसे देने को पर्स ढूंढने लगी।पलविंदर को जब पर्स नहीं मिला तो दुकान में लगे CCTV कैमरे देखे गए। फुटेज में सामने आया कि तीन महिलाएं पीड़िता को घेरे में ले लेती हैं और आसानी से पर्स चुरा लेती हैं। महिला के साथ आई लुधियाना में रहती उसकी बहन ने CCTV फुटेज अपने पति सुमित को भेज दी। सुमित रेलवे स्टेशन नजदीक मोबाइल का काम करता है। सुमित ने जब वीडियो देखी तो उसकी अचानक नजर बाजार में पड़ गई।महिलाओं के कपड़ों की पहचान करते हुए सुमित ने लुटेरी महिलाओं को पहचान लिया और अपनी पत्नी को बताया। सुमित की पत्नी तुरंत पलविंदर कौर को लेकर थाना डिविजन नंबर 2 पहुंची। पुलिस के कहने पर सुमित लुटेरी महिलाओं का पीछा करता रहा है। करीब 45 मिनट महिलाएं कई इलाकों में घूमती रही। पीड़ितों की शिकायत दर्ज करके SHO अर्षप्रीत कौर ने चीमा चौक में रेड की और महिलाओं को चैकिंग के लिए रोका।महिलाओं की जब चैकिंग की गई तो उनसे पीड़ित पलविंदर कौर का पर्स पुलिस को बरामद हो गया। पलविंदर कौर के मुताबिक, उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपए थे। थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने तीनों महिलाओं को वेरिफाई करके मामला दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.